गुजरात के खेड़ा में एक नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खेड़ा के चांदणा गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को तीन साल पहले उसी गांव के परवेज पठान नामक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। परवेज ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा अपने मित्रों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

