भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप बेचकर ₹6,813.86 करोड़ कमाए, जो ₹6,000 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है। पिछले वर्ष भी रेलवे ने लक्ष्य से अधिक कमाई की थी। यह सफलता पुराने सामान के प्रभावी निपटान और गैर-किराया राजस्व (NFR) में वृद्धि से मिली है। इस आय का उपयोग आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में निवेश के लिए किया जा रहा है, जिससे रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है।

पिछले वर्ष कितने हुई थी कमाई?
इससे पहले 2024–25 में भी रेलवे ने 5,400 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 6,641.78 करोड़ रुपए की कमाई की थी।लगातार मिल रही यह सफलता दिखाती है कि रेलवे अपने डिपो, यार्ड और वर्कशॉप में पड़े पुराने और बेकार सामान से सही कमाई कर रहा है।
