बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए शतक लगाया है। उन्होंने मुकाबले में शतक लगाया। बाबर का पीएसएल में ये सबसे तेज शतक है।

आजम को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं कि वे छक्के नहीं लगाते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल कर दिया और 4 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया। बाबर की टी20 करियर में ये 12वां शतक है। उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। हालांकि, बाबर इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
