नया साल 2026 उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभागने आज, 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अति घना कोहराछाए रहने की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है।

ये सर्दी में राज्यों की हाल
दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह घने कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। शहर में शीतलहरकी स्थिति 5 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है।
