2025 में पंत ने एक भी वनडे नहीं खेला। हालांकि वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम और पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज का हिस्सा थे। इस दौरान विशेषज्ञ ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को नंबर चार पर आजमाया गया, जबकि पंत तीनों मैचों में बेंच पर बैठे रहे। 2018 में पदार्पण के बाद से पंत ने अब तक केवल 31 वनडे खेले हैं।

यह किसी से छिपा नहीं है कि टीम प्रबंधन का कम से कम एक सदस्य पंत की हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी शैली से पूरी तरह सहमत नहीं है और उनसे अधिक पारंपरिक अंदाज में खेलने की अपेक्षा रखता है। लेकिन दूसरे विकल्प के विकेटकीपर को उचित मौका दिए बिना बाहर करना स्वाभाविक तौर पर कई सवाल खड़े कर सकता है, जिनके ठोस जवाब देना मुश्किल होगा।
