अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम मौजूदा समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दृश्यम 3 को छोड़ने के विवाद के बीच अब सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसके सेट से अक्षय की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।
इन सबके बीच अब अक्षय खन्ना ने अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग को शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले समय में वह कौन सी मूवी से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

अक्षय ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग
धुरंधर फिल्म रहमान डैकत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया है। या फिर ये कह लीजिए की धुरंधर के जरिए फिल्मी दुनिया में उनका जोरदार कमबैक हो गया है। आने वाले समय में बतौर कलाकार अक्षय कई मूवीज में दिखाई देंगे, जिनमें से एक मूवी की शूटिंग उन्होंने शुरू भी कर दी है।
