पीएम मोदी आज लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे। अटल जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ढाई लाख लोगों के जुटने की संभावना है। यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है और लखनऊ में हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभों- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और अमूल्य योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अनुपम केंद्र बनेगा। 65 एकड़ में फैले इस परिसर में तीनों महान व्यक्तित्वों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक हैं।
