विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो गया है। पहले दिन कई मैचों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। प्लेट ग्रुप में बिहार की टीम ने 574 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। रोहित-कोहली ने भी वापसी पर शतकीय पारियां खेली। वहीं, ओडिशा के खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़ा।

बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश मुकाबले में सर्वाधिक तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इस मैच में बिहार ने रिकॉर्ड छह विकेट पर 574 रन का स्कोर बनाया, जो विश्व रिकॉर्ड है। वैभव सूर्यवंशी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे कम उम्र के शतकवीर बने। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में बिहार के लिए खेल ने वाले सकीबुल गनी (32 गेंद) और झारखंड के कप्तान ईशान किशन (33 गेंद) सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।
