दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) बनाने में गड़बड़ी मिलने पर 27 जांच केंद्रों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीयूसीसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फौरी और दीर्घकालीन उपाय कर रही है। डीटीसी के ड्राइवर पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी जांच कर रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी के प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार फौरी उपाय के साथ-साथ दीर्घकालीन उपाय भी कर रही है, ताकि प्रदूषण के संकट को हमेशा के लिए कम किया जा सके। सड़कों से वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए डीटीसी के सरप्लस ड्राइवर कार्य कर रहे हैं, साथ ही वे पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी जांच कर रहे हैं।
