आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे नीतीश राणा पहली बार अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स में चुने गए हैं। नीतीश इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि देर से ही सही उनको अपने शहर की टीम में खेलने का मौका आखिरकार मिल गया।

सवाल: आप आईपीएल में पहली बार अपने घर टीम से खेलेंगे। इसको लेकर आप कितने उत्साहित हैं?
नीतीश राणा- यह मेरे लिए बेहद खास मौका है। घरेलू प्रशंसकों के सामने अपने शहर में खेलने का सपना लंबे समय से था, जो अब जाकर पूरा हो रहा है। दिल्ली में ही क्रिकेट सीखी और यहीं से अपने करियर की शुरुआत की। इसलिए इस टीम से जुड़ना मेरे लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यह मौका थोड़ा देर से मिला, लेकिन इससे खुशी कम नहीं हुई। मैं बहुत खुश हूं कि मैं दिल्ली आया हूं और जितनी भी मदद हो सकेगी करूंगा।
