मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रियाद में मुलाकात की। इस हाई-लेवल मीटिंग में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई।

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान और उसके सहयोगी लेबनान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने सात देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है।
