पंजाब सरकार ने छात्रों के लिए ‘ई-सनद’ सेवा शुरू की है, जिससे शैक्षणिक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। यह सुविधा शुरू करने वाला पंजाब दूसरा राज्य बन गया है। अब छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी, जो पहले 40-45 दिन लेती थी। यह सेवा विदेश जाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह पहल कागज रहित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि ‘ई-सनद’ प्लेटफॉर्म से बोर्ड के प्रमाणपत्रों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को दस्तावेजों की त्वरित मान्यता मिल सकेगी।
