भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1 अप्रैल से 11 जनवरी तक 8.82% बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें 8.63 लाख करोड़ कॉर्पोरेट टैक्स और 9.39 लाख करोड़ नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स शामिल है। सरकार ने FY26 के लिए 25.20 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। इस अवधि में 3.11 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया।

इसमें 8.63 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स और 9.39 लाख करोड़ रुपये का नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स शामिल है।
11 जनवरी तक सरकार ने कितना किया रिफंड
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 11 जनवरी तक जारी किया गया कुल रिफंड 3.11 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16.92% कम है।
इनकम टैक्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल टैक्स कलेक्शन में ₹8.63 लाख करोड़ से ज्यादा का नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन शामिल है, जबकि इस दौरान नॉन-कॉर्पोरेट से – जिसमें व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और दूसरी संस्थाएं शामिल हैं ₹9.30 लाख करोड़ का टैक्स इकट्ठा किया गया।
