प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साहब सिनेमाघरों में जारी है। उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर मूवी को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। इस आधार पर सोमवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े हैरान करने वाले रहे।

छुट्टी का दिन बीतने के बाद द राजा साहब मंडे टेस्ट की चुनौती को पार करने की कगार पर आ खड़ी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
