न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की आलोचना की है। उन्होंने इसे न्यूजीलैंड के लिए बुरा सौदा बताया है, क्योंकि भारत ने डेयरी उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर सहमति नहीं जताई। पीटर्स ने आव्रजन संबंधी रियायतों पर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी पार्टी इस समझौते का संसद में विरोध करेगी। हालांकि, उन्होंने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।

दरअसल, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स भारत के साथ होने वाला मुक्त व्यापार समझौता को लेकर कहा कि उनकी पार्टी न्यूजीलैंड फर्स्ट इसका विरोध करती है। उन्होंने इस सौदे को बुरा समझौता बताया है।
न्यूजीलैंड के लिए एक बुरा सौदा
उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड भले ही भारतीय उत्पादों के लिए अपना बाजार पूरी तरह खोल देगा, लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड के प्रमुख डेयरी निर्यात पर लगे महत्वपूर्ण टैरिफ को कम करने पर सहमति नहीं जताई है। उन्होंने इस परिणाम को किसानों और ग्रामीण समुदायों के सामने बचाव योग्य बताया और कहा कि दुर्भाग्यवश, यह न्यूजीलैंड के लिए एक बुरा सौदा है।
