ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर घालीबाफ ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला किया, तो इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकाने ईरान के लिए वैध निशाना होंगे। यह बयान ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त टिप्पणियों के बीच आया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और अमेरिका की तरफ से सख्त बयानबाजी हो रही है। ईरान की संसद में बोलते हुए स्पीकर मोहम्मद बागेर घालीबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, तो इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डे, जहाज और अन्य ठिकाने ईरान के निशाने पर होंगे।
