दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाहन लोन धोखाधड़ी में शामिल एक सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाली आधार, पैन कार्ड और आईटीआर दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से लोन लेते थे, फिर वाहन खरीदकर उन्हें बेच देते थे। जानबूझकर लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट करते थे। पुलिस ने पांच लग्जरी वाहन बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है।

आरोपितों ने वाहन लोन लेने के लिए पहले अलग-अलग नामों से जाली आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवाया फिर उन्हीं नामों से आइटीआर भरने के भी जाली दस्तावेज बनवाए और जाली दस्तावेज के आधार पर पांच वाहन खरीद कर बेच दिए। इनके कब्जे से फिलहाल पांच वाहन मर्सिडीज, ब्रेज़ा, अल्ट्रोज़, स्कार्पियो-एन और टोयोटा हिलक्स बरामद किए गए हैं।
