पुणे के जांभुलवाड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 वर्षीय मोहम्मद साद आसिफ सैयद नाम के युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा कथित मानसिक यातना और उत्पीड़न से तंग आकर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या करने से पहले साद ने अपने फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पत्नी समेत सात लोगों पर लगातार परेशान करने और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया। उसने यह वीडियो मालेगांव में अपने एक दोस्त को भेज दिया।

