नेपाल में सोमवार सुबह पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस धादिंग में त्रिशूली नदी में गिर गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। 27 यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।
