गांधीनगर। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में गुजरात आज भी सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है, हाल ही जारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में देश में हाने वाले गंभीर अपराधों के मामलों में गुजरात का दर आधे से भी कम है।
भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध का प्रति लाख औसत जहां 64 है वहीं गुजरात में यह औसत 22 है। हत्या, बलात्कार व लूट जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में भी गुजरात देश में 31वें स्थान पर है।

