बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी, रोहिणी और किराड़ी में जल संकट गहराता जा रहा है। दर्जनभर क्षेत्रों के लोग में एक से दो सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कहीं दो दिन से आपूर्ति बंद है तो कहीं लो- प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।
बड़ी संख्या में लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं, या फिर टैंकर पर आश्रित हैं। रानीखेड़ा व रसूलपुर गांव और आसपास की सात कॉलोनियों में दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। सुल्तानपुरी में पिछले 15 दिन से लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

