गांधीनगर। गुजरात में जनम से लेकर 18 वर्ष तक की उम्र के एक करोड 89 लाख बच्चों को हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाएगा। एक हजार मेडिकल टीमें घर व स्कूलों में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर बच्चों के स्वास्थ्य का रिकार्ड तैयार करेंगे।

हेल्थ पासपोर्ट में मेडिकल हिस्ट्री, बीमारी, पोषण व ट्रेकिंग की जानकारी होगी, परिवार के सदस्यों को भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरुक किया जाएगा।
गुजरात में 1.89 करोड़ बच्चों का बनेगा हेल्थ पासपोर्ट
गांधीनगर में बुधवार को राज्यमंत्रीमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि स्कूल हेल्थ – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की योजना के अंतर्गत राज्य में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के एक करोड 89 लाख बच्चों की मेडिकल जांच कर उनका हेल्थ पासपोर्ट बनाया जाएगा।
