सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष के लंबा खिंचने पर कमजोर वर्गों, विशेषकर MSME, के लिए राहत पैकेज ला सकती है। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती जैसे कदम पहले ही उठाए गए हैं।
सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल को इस कर से मुक्त कर दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों पर कम पड़े। साथ ही, देश में उपलब्धता बढ़ाने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर फिर से शुल्क लगाया गया है।

