वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ईरान और अमेरिका के फैसलों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यावसायिक जहाजों के लिए खोला, जबकि अमेरिका ने रूसी तेल व्यापार के लिए छूट बढ़ाई।

सबसे पहले बात करें ईरान की, तो वहां के विदेश मंत्री ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अब फिर से व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जहाजों को सुरक्षित तय रास्तों (safe lanes) का ही इस्तेमाल करना होगा। यह रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, इसलिए इसके खुलने से वैश्विक सप्लाई में सुधार की उम्मीद है।
