Uttar Pradesh : हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के बीच बोलेरो से टकराई खड़ी स्लीपर बस व टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो। इधर उन्नाव में घना कोहरा के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजार क्षेत्र में इंटरचेंज के पास कंटेनर की टक्कर से पलटा लोडर।

हमीरपुर में स्लीपर बस ने बोलरो में मारी टक्कर, दो भाइयों समेत चार की मौत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्लीपर बस ने आगे चल रही बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत गई। दोनों भाई मां की अस्थियों को विसर्जित करने महोबा से प्रयागराज जा रहे थे। बस में 48 श्रद्धालु थे, जो चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बांदा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। बोलेरो सवार तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा मौदहा के इचौली के पास हुआ।
