रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आमतौर पर फिल्मों का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में घटता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने अपने दूसरे रविवार (10वें दिन) को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। जानिए कितना रहा 10वें दिन का कलेक्शन।

28 करोड़ की हुई थी ओपनिंग
फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा मूवी में अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी।
