नई दिल्ली। डेनी व्याट के शानदार शतक और फिर गेंदबाज फ्रेया केम्प की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 का विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड ने शुक्रवार रात को श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी है।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 219 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 132 रनों पर ही ढेर हो गई।
इंग्लैंड की बल्लेबाजों का जलवा
डेनी व्याट ने एमी जोंस के साथ पारी की शुरुआत की और टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर मडारा ने जोंस को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। जोंस ने 38 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। उनके बाद श्रीलंकाई टीम दूसरा विकेट नहीं ले सकी।
