नई दिल्ली। खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने के कारण मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 3.48 प्रतिशत थी। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य पदार्थों की कैटेगरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित महंगाई दर (Inflation Rate) 4.78 प्रतिशत रही, जो अप्रैल के 4.2 प्रतिशत से अधिक है।
कीमती धातुओं के गहने, टमाटर, अदरक, किशमिश और मुनक्का – ये पांच ऐसी चीजें थीं जिनमें महंगाई दर सबसे ज्यादा रही। दूसरी ओर, मई 2026 में पूरे भारत के स्तर पर कम महंगाई दर वाली शीर्ष पांच चीजों में आलू, मटर, मोटर कार और जीप, जीरा और ‘मोटर साइकिल और स्कूटर’ शामिल थे।

