नई दिल्ली। सोनाली बेंद्रे और अली फजल स्टारर 8 एपिसोड की सीरीज सच्ची घटना पर आधारित ‘राख’ ने प्राइम वीडियो पर आते ही कब्जा जमा लिया है। सीरीज की कहानी ‘रंगा बिल्ला’ क्राइम केस से इंस्पायर है, जो साल 1978 में देश को झकझोर कर रख देने वाली सबसे बड़ी अपराधिक घटनाओं में से एक था।
हालांकि, ऑनस्क्रीन से ज्यादा ‘रंगा-बिल्ला’ की कहानी बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए मायने रखती है, क्योंकि इसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। साल 2025 में बॉबी देओल ने ‘रंगा-बिरला’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया था, जिसने उनके बचपन को बदलकर रख दिया, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।

