बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में बंदूक कानून सख्त किए जा रहे हैं। आतंकवादी प्रतीकों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध और विरोध प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पारित किया गया है। व्यक्तिगत बंदूक लाइसेंसों को चार आग्नेयास्त्रों तक सीमित करने का प्रस्ताव है, जबकि किसानों के लिए 10 तक की अनुमति होगी।

दरअसल, राज्य संसद के निचले सदन ने बोंडी सामूहिक गोलीबारी के बाद सोमवार देर रात एक आपातकालीन सत्र में एक विधेयक को पारित कर दिया। आतंकवाद और अन्य कानून संशोधन विधेयक को न्यू साउथ वेल्स राज्य में विपक्षी लिबरल पार्टी का समर्थन मिला है। मंगलवार को इसके ऊपरी सदम में पारित होने की उम्मीद है।
