उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रानी खेत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय फौज और सशक्त हुई है। उन्होंने सरकार द्वारा सेना के लिए किए गए कार्यों और आधुनिक हथियारों के निर्माण पर भी प्रकाश डाला। धामी ने कहा कि सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल अगुआई में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम व आत्मनिर्भर बनी है। हमारी सेना दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोलों से देकर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित भी किया।
