गाजियाबाद में जीएसटी टीम ने केडब्ल्यू ग्रुप की फर्म पर छापा मारा, जहां फर्जी आईटीसी का मामला सामने आया। फर्म ने 88 लाख रुपये जमा कराए। राज्य कर विभाग बिल्डर फर्मों पर निगरानी रख रहा है। केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी में जांच के दौरान फर्म द्वारा आईटीसी क्लेम किया जा रहा था। जीएसटी चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिल्डर फर्मों पर निगरानी की जा रही है। मंगलवार को जीएसटी की टीम ने केडब्ल्यू सृष्टि सोसाइटी पहुंची। जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम ने केडब्ल्यू सेक्योरिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जो सोसाइटी में मेंटेन्स सर्विस व एडवरटाइजिंग सर्विसेज का काम करती है। उसके दस्तावेज खंगाले हैं।
