चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के पार्टी आलाकमान के फैसले के दो दिन बाद कांग्रेस नेता एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
यह घोषणा बुधवार को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की विभिन्न समितियों के एलान के साथ की गई। इस पद पर नियुक्ति न मिलने से ‘नाराज’ बताए जा रहे चन्नी बृहस्पतिवार को पूरे दिन किसी के संपर्क में नहीं आए।

