अमेरिका ने 75 देशों के नागरिकों के लिए प्रवासी वीजा पर रोक लगा दी है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। यह रोक पर्यटक या कार्य वीजा पर लागू नहीं होगी, बल्कि उन लोगों पर असर डालेगी जो अमेरिका में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि प्रवासियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। यह प्रतिबंध 21 जनवरी से अनिश्चित काल के लिए प्रभावी रहेगा।

अमेरिका ने बुधवार को एलान किया था कि वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, ईरान, इराक, ब्राजील और रूस सहित 75 देशों के नागरिकों के लिए प्रवासी वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने जा रहा है।
अमेरिका ने 75 देशों के लिए प्रवासी वीजा रोका
विदेश विभाग का कहना था कि इन देशों से आने वाले प्रवासी अमेरिकी जनता की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि प्रवासियों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए और अमेरिकियों पर वित्तीय बोझ नहीं बनना चाहिए।
