एअर इंडिया को अहमदाबाद विमान हादसे के मामले में लंदन में मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। गत 12 जून को हुए इस हादसे में 260 लोगों की जान गई थी। मृतकों के स्वजनों ने यह मुकदमा दायर किया है। वहीं, कुछ पीड़ित अमेरिका में बोइंग पर भी खराब फ्यूल स्विच के कारण हुए हादसे के लिए केस करने की तैयारी में हैं।

अमेरिका के बोइंग के खिलाफ भी केस करने की तैयारी
इधर, हादसे में मारे गए चार लोगों के परिजन अमेरिका में बोइंग के खिलाफ भी केस कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर खराब फ्यूल स्विच की वजह से हादसा हुआ था।
