बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक और खौफनाक वारदात हुई है। पांगशा इलाके में भीड़ ने 27 वर्षीय अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना दीपू चंद्र दास की मौत के 7 दिन बाद हुई है। अमृत मंडल ‘सम्राट वाहिनी’ नाम के एक क्रिमिनल गैंग का लीडर था। पुलिस ने बताया कि सम्राट के खिलाफ पांग्शा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल था।

स्थानीय लोगों ने बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट ‘द डेली स्टार’ को बताया कि सम्राट ‘सम्राट वाहिनी’ नाम के एक क्रिमिनल गैंग का लीडर था, जो दूसरी गतिविधियों के अलावा जबरन वसूली में शामिल था। सम्राट पिछले साल शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश छोड़कर भाग गया था और वह अपने गांव कलिमोहर यूनियन के होसेंडांगा लौटा था।
