देहरादून में पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक घर के बाहर लावारिस बैग से प्रतिबंत इंजेक्शन और 1.8 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उपनिरीक्षक थाना रायपुर सुनील नेगी ने बताया कि वह विकास विहार क्षेत्र में सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान एक मकान का दरवाजा खटखटाया तो एक व्यक्ति बाहर आया, जिसने अपना नाम मदन सिंह बताया। मकान के गेट के बाहर एक गिफ्ट हैंपर रखा हुआ था।

