संजू सैमसन की 89 रन की पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए।

इंग्लिश टीम के लिए इस रन चेज में जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं हो सकी और भारत ने 7 रन से इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरे एडिशन में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री की। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या काफी खुश नजर आए।
