पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार खाड़ी में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की तैयारी में है। इंडिगो 3 मार्च को जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र की बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इंडिगो तीन मार्च को जेद्दा (सऊदी अरब) से विभिन्न भारतीय शहरों के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। ये उड़ानें आवश्यक स्वीकृतियों और मौजूदा हवाई क्षेत्र की स्थितियों पर निर्भर हैं।
