ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान में अशांति फैल गई है। गिलगित और स्कार्दू में सेना तैनात कर तीन दिनों का कर्फ्यू लगाया गया। शिया प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।

रविवार को हजारों शिया प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) के कार्यालय पर हमला किया, जो कश्मीर में संघर्ष विराम की निगरानी करता है। साथ ही, स्कार्दू में यूएन विकास कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाया गया।
