डोनल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जे के मंसूबों के कारण अमेरिका-यूरोप संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच नाटो प्रमुख मार्क रूट्टे ने कहा है कि अमेरिकी सेना की मदद के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने यूरोप को अपना रक्षा बजट दोगुना करने की सलाह दी, क्योंकि 5% जीडीपी खर्च भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा।

मार्क रूट्टे का कहना है कि अमेरिकी सेना की सहायता के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता है। इसके लिए पूरे यूरोप को अपना रक्षा बजट दोगुना करना होगा।
नाटो प्रमुख ने क्या कहा?
मार्क रूट्टे के अनुसार, “अगर यहां किसी को लगता है कि यूरोपीयन यूनियन या पूरा यूरोप मिलकर बिना अमेरिका की मदद के खुद की सुरक्षा कर सकता है, तो आप सपनों की दुनिया में हैं। आप ये नहीं कर सकते हैं। यूरोप और अमेरिका, दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है।”
