राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैश्विक एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को आधुनिक जटिलताओं का सामना करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ”इस वैश्विक अनिश्चितता के समय में हमारे पास एक साझा विश्व दृष्टिकोण और परिप्रेक्ष्य है।”

उन्होंने कहा,”हम मानते हैं कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सामूहिक समाधान की आवश्यकता है और हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को कमजोर नहीं, बल्कि सुधारित किया जाना चाहिए, ताकि वे समकालीन वास्तविकताओं के अनुकूल हो सकें।”
राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) को भारत के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक भागीदारों में से एक और कई उभरते क्षेत्रों में एक विश्वसनीय सहयोगी बताया। वहीं, एफटीए पर वार्ताओं के समापन को भारत-ईयू साझेदारी में एक निर्णायक क्षण बताते हुए उसुर्ला ने कहा कि यह केवल शुरुआत है।
