C-DEP और IIT दिल्ली ने MSMEs के लिए तकनीक-आधारित इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स पर रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया है कि डिजिटल सेवाएँ MSMEs के लिए लागत कम करने और दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। 73 प्रतिशत ने कम परिवहन लागत और 95% ने समय पर डिलीवरी में सुधार देखा। रिपोर्ट GST 2.0 के तहत संभावित कर वृद्धि के जोखिम पर भी प्रकाश डालती है, जो MSMEs के लिए लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ा सकती है।

यह रिपोर्ट संसद सदस्य और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन द्वारा जारी की गई।
MSMEs भारत की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत और औद्योगिक उत्पादन में 45 प्रतिशत का योगदान देते हैं, फिर भी उन्हें शहर के भीतर माल ढुलाई में परिवहन के भारी खर्च, वाहनों की अनुपलब्धता और सामान भेजने में देरी जैसी निरंतर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। MSMEs और तकनीक-आधारित परिवहन सेवा प्रदाताओं के साक्षात्कार और डेटा विश्लेषण के आधार पर, अध्ययन में पाया गया है कि ये डिजिटल सेवाएं अब छोटे व्यवसायों के दैनिक कामकाज के लिए एक प्रमुख साधन बन गई हैं।
