छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादियों ने गुरुवार को हिंसा और जनविरोधी विचारधारा को त्यागते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। समर्पित माओवादियों पर 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 21 महिलाएं भी शामिल हैं।
बीजापुर में जनवरी 2024 से अब तक 876 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जबकि 1,126 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 223 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। शीर्ष माओवादी भूपति और रूपेश के बाद बारसे देवा भी मुख्यधारा में लौट आया है।

