लुधियाना की कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में पांच में से दो आरोपित अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों विदेश भाग गया है, जिसे भगाने में फरार आरोपितों ने मदद की थी। इनमें से एक की पहचान तरनतारन के रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि पांचवां आरोपित अज्ञात है। पुलिस मेहरों के प्रत्यर्पण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

हालांकि, पुलिस ने एक आरोपित की पहचान रंजीत सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर की है, जबकि पांचवां आरोपित अभी अज्ञात है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इसमें बेशक बठिंडा पुलिस छापेमारी व कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बात कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस के हाथ खाली है।
