पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में जेपी गंगा पथ के पाया संख्या-112 के बेसमेंट के पास एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिला है। मृतक की पहचान आकाश कुमार उर्फ लादूस के रूप में हुई है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया पुल से गिरने की आशंका है, जबकि मामा ने कबूतर पकड़ते समय पिलर से टकराने की बात कही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

