Cyber crime के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई और बैंक अधिकारियों ने मिलकर एक नई योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसना और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना है। वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और बैंकिंग सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

चेन्नई में हुई इस समन्वय बैठक में सीबीआई के बैंक सुरक्षा एवं धोखाधड़ी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य सतर्कता अधिकारी और वित्तीय सेवा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सीबीआई इस समय बैंक धोखाधड़ी से जुड़े जिन मामलों की जांच कर रही है, बैठक में उन सभी पर चर्चा हुई। साथ ही विभागों के बीच सहयोग बढ़ाने और ऐसे मामलों की जांच में तेजी लाने के उपायों पर भी विचार किया गया।
