भारत में अमेरिकी दूतावास ने एच1बी और एच4 वीजा के लिए ऑनलाइन प्रेजेंस रिव्यू बढ़ाया है। इस महीने हजारों एच-1बी वीजा आवेदकों के इंटरव्यू टल गए हैं, जिससे कई लोग भारत में फंस गए हैं। वीजा होल्डर्स के वर्क परमिट रिन्यू कराने के लिए भारत लौटने के बाद, अप्वाइंटमेंट स्थगित होने से उनके अमेरिका लौटने में देरी हो रही है, जिससे नौकरी का संकट भी खड़ा हो गया है।

इंटरनेट मीडिया पर दूतावास की ओर से जारी यह संक्षिप्त बयान ऐसे समय आया है जब भारत में इस महीने के आखिर में होने वाले हजारों एच-1बी वीजा आवेदकों के पहले से तय इंटरव्यू को अचानक कई महीनों के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा की इस साल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एच-1बी वीजा होल्डर्स में से 71 प्रतिशत भारत से हैं।
