दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के अरावली पहाड़ियों को हटाने संबंधी बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आप ने कहा कि पहाड़ियों को हटाने से दिल्ली का प्रदूषण और बढ़ेगा। पार्टी ने मंत्री के बयान को दिल्ली के पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया और इस फैसले का विरोध किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों के इशारे पर अरावली रेंज को खत्म करने की साजिश रच रही है। कहा कि भाजपा सरकार को पर्यावरण या देश की नहीं चिंता नहीं है, उसे तो सिर्फ अपने बिजनेसमैन दोस्तों की चिंता है। सिर्फ इसलिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री सफाई दे रहे हैं।
