उत्तराखंड में तीन नई हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो रही हैं। ये सेवाएं देहरादून से टिहरी, टिहरी से श्रीनगर और श्रीनगर से गौचर के बीच उड़ान भरेंगी। इस पहल से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यात्री अब कम समय में इन स्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यह चार धाम यात्रा के लिए भी सुगम साबित होगा।

किराया होगा 1000 रुपये
यह सेवा देहरादून के जौलीग्रांट से सुबह सवा दस बजे नई टिहरी के लिए चलेगी। इसका किराया दो हजार रुपये होगा। टिहरी से श्रीनगर के लिए यह सेवा सुबह 10:30 पर चलेगी। इसका किराया 1000 रुपये होगा।
